फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसानगर ने कदौरा को 6 विकेट से हराकर ट्राफी जीती

विज्ञापन
विजेता टीम को ट्राफी देते मुख्य अतिथि। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। नगर के ऐतिहासिक मुमताज मिनी स्टेडियम के मैदान में चल रही कदौरा प्रीमियर क्रिकेट लीग का खिताब मूसानगर ने जीता। बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में कदौरा को छह विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

कदौरा के कप्तान महताब अली ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए कदौरा ने निर्धारित 15 ओवरों में 74 रन बनाए। इसमें कप्तान महताब ने 16 व कसीम ने 15 रन बनाए। मूसानगर की ओर से अरशद व कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी मूसानगर की टीम ने आवश्यक रन चार विकेट खोकर बना लिए। इसमें अरशद खान 38 व आमिर ने 15 रन बनाए। मुख्य अतिथि चेयरमैन मोहम्मद जमीर आलम ने विजेता टीम के कप्तान अजहर खान व उपविजेता टीम के कप्तान महताब अली को ट्राफी व इनामी राशि देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द सीरीज मूसानगर के नफीस खान व मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अरशद खान को मिला। पुरस्कार वितरण में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओपेंद्र गौतम, बसपा विधानसभा सचिव जियाउद्दीन, विवेक सिद्धार्थ, जीशान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें