माधौगढ़। क्षेत्रीय बाजार में खरीदारी करने गई महिला को तंत्र मंत्र से उसके बीमार बेटे को ठीक करने का झांसा देकर टप्पेबाजों ने नकदी व जेवर ठग लिए। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुरा निवासी मीना गुरुवार की दोपहर माधौगढ़ आईं थीं। इंडियन बैंक से उसने चार हजार रुपये निकाले और बाजार में खरीदारी करने लगी। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उससे बातचीत कर बीमार बेटे को ठीक करने की बात कही। मीना टप्पेबाजों की बातों में फंस गई। उसके बाद टप्पेबाजों मीना से मंगलसूत्र, झुमकी उतारकर पर्स में रखने की बात कही। फिर उसे मंदिर भेज दिया। इसी बीच टप्पेबाजों उसका पर्स लेकर भाग गए। मीना मंदिर से लौटी, तो युवकों वहां से गायब पाया। पुलिस के मुताबिक टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दबोच लिया जाएगा।