फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असहायों की सहायता से बड़ा कोई पुण्य नहीं : एसपी

विज्ञापन
भोजन परोस्ते एसपी रवि कुमार । - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। दरिद्र नारायण सेवा समिति के 13वें स्थापना दिवस पर समिति के आश्रम में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने गरीबों को भोजन कराया। समाजसेवी हरीश शुक्ला और मुनीश शुक्ला ने असहायों को कंबल बांटे। एसपी ने कहा कि असहायों और जरूरतमंदों की मदद करने से बड़ा और कोई पुण्य नहीं है। कार्यक्रम का आयोजन पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसपी रवि कुमार ने कहा कि अन्नदान का धर्मशात्रों में भी बहुत महत्व बताया गया है। भूखे को भोजन कराने से आत्मिक सुख की प्राप्ति होती है। विशिष्ट अतिथि पूर्व बार संघ अध्यक्ष विज्ञान विशारद विशारद सीरौठिया एवं मुख्य वक्ता अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य ब्रजबल्लभ सिंह सेंगर ने दरिद्र नारायण सेवा समिति के प्रयासों की सराहना की। कहा कि 10 दिसंबर 2008 को इस संस्था ने असहायों को निशुलक् भोजन कराने का जो बीड़ा उठाया था वह आज भी जारी है। उन्हें विश्वास है कि आगे भी अनवरत चलता रहेगा।
साहित्यकार कवि नरेंद्र मित्र ने कविता के माध्यम से दान की महिमा बताई। देवेंद्र कुमार द्विवेदी, रामशंकर छानी, गजराज सिंह सेंगर, केके मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, आदि ने भी संबोधित किया। समिति के कोषाध्यक्ष प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संयोजक कढ़ोरेलाल यादव ने किया। कोतवाल बलिराज शाही, दरोगा मदनपाल, मंडी चौकी प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी, मुनीश शुक्ला, हाजी सेठ नासिर, केशव बबेले, सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें