फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सीओ समेत थानेदारों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सर्किल के दो सीओ व तीन थानों में फेरबदल किया है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार की शाम को ही शासन ने अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह के स्थान राकेश सिंह की नियुक्ति का आदेश आया था। इसके कुछ देर बाद ही रात को एसपी ने सर्किल और थानों में फेरबदल किया। जिसमें सीओ माधौगढ़ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को कालपी सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि कालपी सर्किल के क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह को क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ नियुक्त किया गया है। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी सर्किल अधिकारी बिना सूचना के मुख्यालय नहीं छोडे़।
विज्ञापन

उरई कोतवाल रहे सुधाकर मिश्रा को अपराध शाखा भेजा गया है और माधौगढ़ अतिरिक्त प्रभारी विनोद कुमार पांडे को उरई कोतवाली का चार्ज दिया है। इसी तरह कोंच कोतवाल इमरान को चुनावी सेल का प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर कोंच कोतवाली का चार्ज बलिराज साही को दिया गया है। अपराध शाखा से दिनेश चंद्र को अतिरिक्त निरीक्षक उरई, संजीव कुमार को सागर चौकी से चुर्खी थाने भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन से चेतराम को सागर चौकी का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें