फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जमीन बेचने से किया मना तो पिता के साथ बेटे ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बेटा अपने पिता पर जमीन बेचने का दबाव बना रहा है। जब पिता ने मना किया तो पिता के साथ मारपीट कर दी। पिता ने तमंचे की बट से हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गिधौसा निवासी ओमप्रकाश पुलिस को बताया कि उनका बेटा उन पर जमीन बेचने का दबाव बना रहा है। जब उसने जमीन बेचने से इन्कार किया तो बुधवार की शाम उसने मारपीट शुरू कर दी। आरोप लगाया कि बेटे ने उस पर तमंचे की बट से हमला किया जिसमें उसके सिर में चोटें आई हैं। पिता ने मामले में कार्रवाई की गुहार पुलिस से लगाई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें