फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामबाबू यूपीसीए के उपाध्यक्ष बने

विज्ञापन
श्याम बाबू - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के चुनाव अधिकारी एके ज्योति ने सोमवार की देर रात पांच पदों के नामों की घोषणा की है। इसमें निधिपति सिंहानिया अध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता सचिव व व श्यामबाबू उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए है।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन संस्थापक व वरिष्ठ पत्रकार श्यामबाबू को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा एपेक्स कमेटी के दो पदों के लिए प्रेम मनोहर गुप्ता और आनंद पाठक निर्वाचित हुए है।
चुनाव अधिकारी एके ज्योति ने सभी पदों पर एकमात्र आवेदन होने पर इन पांचों के नामों की घोषणा की। किसी भी पद के लिए कोई दूसरा दावेदार सामने न आने से सभी को निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन जोन के सचिव विकास कुमार शर्मा ने बताया कि यह जोन के लिए गौरव की बात है कि यूपीसीए के महत्वपूर्ण पद पर श्यामबाबू को निर्विरोध चुना गया।
इससे पहले जोन से यूपीसीए में बृजेंद्र सिंह को सेलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया था। इस उपलब्धि से डीसीए परिवार के सभी लोगों में खुशी का माहौल है।

डीआईओएस भगवत पटेल- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें