फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सामान उधार न देने पर दुकानदार से मारपीट

Sat, 23 Mar 2024 02:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। उधार सामान देने से मना करने पर एक युवक ने दुकानदार के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी राजेश राठौर ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी भगतसिंह नगर स्थित फायर सर्विस कार्यालय के पास तिराहे पर किराने की दुकान है। शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे दुकान के पास रहने वाला एक युवक शराब के नशे में आया और उधार सौदा मांगने लगा।
सुबह की वजह से उसने उधार सौदा देने से मना कर दिया तो युवक आक्रोशित होकर गालीगलौज कर मारपीट करने लगा। मना करने पर चाकू निकालकर उसे मारने लगा। दुकान के पास दुकानदार का छोटा भाई भी दुकान दिए है, उसने मौके पर पहुंचकर चाकू पकड़ लिया, जिससे भाई की हथेली में चोट भी आई। शोरगुल सुनकर आसपास जुटी लोगों की भीड़ को देखकर आरोपी युवक दुकानदार को देख लेने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी साबिर निवासी भगतसिंह नगर को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें