फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नौकरी न मिलने पर छात्रा ने डाई पीकर दे दी जान

Sat, 23 Mar 2024 02:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। हमीरपुर जिले के पचखुरा गांव निवासी छात्रा ने तनाव के चलते डाई पी ली। इससे वह अचेत हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो उसे मेडिकल कालेज उरई ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के सरीला थाना क्षेत्र के पचखुरा गांव निवासी शिवनारायण की 22 वर्षीय बेटी सुनीता ने गुरुवार शाम बालों में प्रयोग करने वाली डाई का ज्यादा मात्रा में सेवन कर लिया। इससे वह अचेत हो गई। उल्टी होने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उसे मेडिकल कालेज उरई ले गए, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पिता शिवनारायण ने बताया कि उसने इसी वर्ष जीएनएम कर लिया था। लेकिन वह नौकरी न लगने की वजह से तनाव में रहती थी। कई बार उसे समझाया, लेकिन वह गुमसुम रहती थी। इसी तनाव में उसने गुरुवार को यह कदम उठा लिया। वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसके एक भाई सोनू है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें