फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल प्रतियोगिता के लिए साक्षी और प्रवीण का चयन

विज्ञापन
-प्रवीण गुप्ता। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। अहमदाबाद (गुजरात) में 11 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली जीवी मावलंकर आल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में जिले के आरएलपी शूटिंग रेंज के शूटर साक्षी तोमर और प्रवीण गुप्ता ने अपने-अपने वर्ग में अच्छा प्रदर्शन कर नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के चुर्खी रोड निवासी साक्षी तोमर के पिता यशपाल सिंह डेयरी संचालक है। साक्षी ने सब यूथ वूमेन कैटेगरी से एयर रायफल में 400 में 366 अंक हासिल की है। अब साक्षी अपने वर्ग की नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इसी तरह कालपी के मोहल्ला आलमपुर निवासी प्रवीण गुप्ता के पिता प्रमोद गुप्ता गैस चूल्हा सुधारने की दुकान चलाते हैं। बेटे की उपलब्धि पर पिता गौरवान्वित है। उनका कहना है कि उनकी इतनी क्षमता नहीं थी कि वह बच्चे की तैयारी करवा पाते लेकिन बेटे की ललक और हुनर देखकर उन्होंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की।
अब बेटा अच्छा प्रदर्शन कर रहा है तो उन्हें खुशी हो रही है। शूटिंग रेंज के संस्थापक हरिओम पांडेय का कहना है कि बच्चे मेहनत कर सफलता हासिल कर रहे हैं। कोच दीपक पांडेय का कहना है कि यह बच्चों की लगन और मेहनत का नतीजा है। जो सफलता मिली है। हालांकि आगे की प्रतियोगिता और कठिन होगी। इसके लिए बच्चों को कठिन मेहनत करनी होगी। तैयारी का शेड्यूल तैयार करना होगा। उनकी कोशिश होगी कि बच्चे नेशनल प्रतियोगिता में भी सफलता हासिल करें।

साक्षी तोमर।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें