यूपी के जालौन जिले से परिवर्तन यात्रा लेकर निकले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर फिर से अपनी बात दोहराई है।
विज्ञापन
शिवपाल ने कहा कि गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी उनकी प्राथमिकता है। जल्द ही इस संबंध में कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी का चुनाव प्रचार नेताजी मुलायम सिंह यादव करेंगे। प्रसपा ने मुलायम सिंह यादव को अपना स्टार प्रचारक घोषित किया है।