फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छत्रपति शिवाजी जयंती पर शिवसेना (शिंदे) में युवा सेना कमेटी का विस्तार

विज्ञापन
फोटो - 01 मनोनयन पत्र के साथ खड़े पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
कालपी। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर शिवसेना (शिंदे) एनडीए की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला प्रभारी मोनू पंडित और जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार आर्य ने शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर की।
विज्ञापन


जिला प्रभारी मोनू पंडित और जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार आर्य ने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन साहस, संगठन शक्ति, राष्ट्र भक्ति और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज व राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष अमन श्रीवास्तव ने विधानसभा युवा सेना कमेटी का विस्तार करते हुए नियुक्ति पत्र जारी किए। जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष के हाथों मानवेन्द्र सिंह यादव व यशवंत सिंह को विधानसभा उपाध्यक्ष (युवा सेना), उत्कर्ष जाटव व रविकांत सिंह (महेवा) को विधानसभा महासचिव (युवा सेना) तथा आकाश सेंगर को विधानसभा महासचिव (संगठन) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें