फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सीबीआई ने बैंक खातों की डिटेल खंगाली संपत्तियों की भी जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए सीनियर सेक्शन इंजीनियर बीएस पाल, मंडलीय अभियंता शांतनु यादव व टेक्नीशियन प्रकाश कुशवाहा को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। टीम ने तीनों के घर, बैंक खातों और अन्य संपत्तियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन




टीम ने भगवान सिंह पाल (बीएस पाल) के रेलवे कॉलोनी स्थित आवास से सोने-चांदी के जेवरात, नकद और कागजात का ब्योरा लिया। इसके अलावा टीम ने प्रकाश कुशवाहा के घर का भी ब्योरा तैयार किया।
इसमें आरपीएफ महिला आरक्षी की उपस्थिति में बैंक खातों और वाहन संबंधी जानकारी शामिल की गईं। पूछताछ में बीएस पाल ने ठेकेदार से लिए गए 20 हजार रुपये मंडलीय अभियंता शांतनु यादव के निर्देश पर लेने की बात स्वीकार की है। यह राशि आउटसोर्सिंग एजेंसी के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए ली जा रही थी। सीबीआई की टीम अब तक बरामद हुईं संपत्तियों और बैंक ट्रांजेक्शन की विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन

ऐसे में अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच लेनदेन की पूरी शृंखला उजागर होने की उम्मीद जताई जा रही है। सीबीआई की टीम के उरई आने की भनक तो नहीं लगी लेकिन जाने के बाद पूरे स्टेशन खलबली मची रही। चारों तरफ सीबीआई के छापे और तीन रेल कर्मियों की गिरफ्तारी की चर्चा रही।



दो गाड़ियों से पहुंची टीम, सादे लिबास में स्टेशन के आसपास टहलते रहे
उरई। सीबीआई की टीम दो गाड़ियों से उरई स्टेशन पहुंची। टीम में शामिल कुछ कर्मी सादे कपड़ों में थे। वह स्टेशन के आसपास घूमते रहे। बताया जा रहा है कि पांच सदस्य स्टेशन के बाहर व कुछ टीआरडी ऑफिस के आसपास घूमते रहे। उन्हें जैसे ही लोकेशन मिली सभी एकजुट हो गए और इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि टीम जब उसे साथ ले जा रही थी। आरोपी छटपटा रहा था, लेकिन टीम के सदस्य उसके हाथों को पकड़कर उसे गाड़ी में ले गए।


वेतन से भी मांग रहे थे, हर माह 13 हजार रुपये
उरई। सीबीआई को 17 फरवरी 2026 को भी एजेंसी संचालक ने शिकायत की थी। इसमें बताया था कि आरोपी अधिकारी ने कर्मचारी को कार्य से न हटाने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। साथ ही 23 हजार रुपये के मासिक वेतन में से 13 हजार रुपये हर महीने देने का दबाव भी बनाया जा रहा है।









वर्जन



सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए सीनियर सेक्शन इंजीनियर व टेक्नीशियन के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई है। मंडलीय अभियंता के मामले में उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय प्रयागराज के स्तर से कार्रवाई होगी।



अनिरुद्ध कुमार, डीआरएम, झांसी मंडल
इनसेट
बीएस पाल का तबादला दो माह पूर्व तालबेहट हुआ था

सीनियर सेक्शन इंजीनियर बीएस पाल 2019 से उरई में तैनात थे। दो माह पूर्व उनका तबादला तालबेहट (ललितपुर) हुआ था, लेकिन वे रिलीव नहीं हुए थे। वह उरई के धुरट गांव के निवासी हैं। वहीं डीईई शांतनु यादव ने 5 दिसंबर 2025 को उरई में कार्यभार संभाला था। इससे पहले वे प्रयागराज मुख्यालय में तैनात थे। वहां पर वह चर्चित थे। यहां उन्होंने प्रकाश कुशवाहा को कारखास बना रखा था। टेक्नीशियन प्रकाश कुशवाहा को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। 2013 से टीआरडी में हेल्पर के रूप में तैनात हुए थे। बाद में टेक्नीशियन बन गए थे। प्रकाश पर वसूली में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है।
इनसेट
12 घंटे से ज्यादा देर तक चला सीबीआई का ऑपरेशन



सीबीआई की टीम उरई में दोपहर करीब दो बजे आ गई थी लेकिन किसी को खबर नहीं लगी। 12 घंटे से ज्यादा चले ऑपरेशन ने सीबीआई ने पहले अपना जाल बिछाया। रात 2:48 बजे गिरफ्तार आरोपी को सीबीआई टीम साथ लखनऊ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें