फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पियर लर्निंग कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षण गतिविधियों की जानकारी साझा की

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पीएमश्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय छिरिया सलेमपुर के छात्र-छात्राओं ने पियर लर्निंग कार्यक्रम के अंतर्गत एमएल कान्वेंट इंटर कॉलेज जालौन का शैक्षिक भ्रमण किया। दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से प्रार्थनासभा में भाग लिया और आपसी संवाद के माध्यम से शिक्षण गतिविधियों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान बच्चों ने एमएल कान्वेंट इंटर कॉलेज की कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, सभागार, संगीत कक्ष एवं विभिन्न कक्षाओं का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों से प्रयोगात्मक शिक्षण पद्धतियों, विज्ञान उपकरणों तथा डिजिटल शिक्षण संसाधनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, स्पेस टेक्नोलॉजी, मिसाइल प्रणाली आदि विषयों पर भी जानकारी दी गई। इससे बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं जिज्ञासा का विकास हुआ। इस शैक्षिक भ्रमण में विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका सरोज गुप्ता, सहायक अध्यापक धीरेंद्र सिंह, सोनम श्रीवास्तव, प्रियंका वैस, प्रीति जाटव आदि रहे।
बीएसए चंद्रप्रकाश ने बताया कि इस प्रकार के पियर लर्निंग कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास वृद्धि तथा व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
विज्ञापन


बीईओ ने किया स्कूल का निरीक्षण
उरई। बीईओ कुठौंद रंगनाथ चौधरी ने कन्या प्राथमिक विद्यालय वावली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंजीकृत 141 बच्चों में 115 बच्चे मौजूद मिले। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार वर्मा, शिक्षक गिरेंद्र कुमार, शिक्षामित्र विनोद कुमार मिले। शिक्षामित्र अखिलेश कुमार बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में बताए गए। मिडडे मील बना था। डीबीटी के तहत 131 बच्चों का पैसा भेजा गया है। बच्चों ने पूछे गए सवालों का सही जवाब दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें