फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार संघ चुनाव: निष्पक्ष मतदान को लेकर बैठक में मंथन

विज्ञापन
फोटो - 07 बार संघ चुनाव को बैठक करते एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : परीक्षार्थी शिखा।
विज्ञापन
उरई। 27 फरवरी को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में प्रस्तावित जिला बार संघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिला जजी परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में प्रत्याशियों संघ एवं एल्डर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन लाजपतराय सक्सेना ने की। इस दौरान चुनाव समिति के सदस्यों और प्रत्याशियों के बीच चुनाव प्रक्रिया को लेकर सुझावों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रत्याशियों ने मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराए जाने की मांग रखी, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

इसके साथ ही अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए अलग-अलग मतपेटियां रखने का सुझाव भी दिया गया। इससे मतदान प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। चुनाव समिति ने प्रत्याशियों के सुझावों पर विचार कर आवश्यक निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बैठक में चुनाव समिति के सदस्य गोपाल श्रीवास्तव, राजाराम ज्ञानी, वीरेंद्र चतुर्वेदी, मंशील गुप्ता, दृगपाल पाल सिंह, नाथूराम त्रिपाठी, श्यामलाल, वर्मा अरुण कुमार श्रीवास्तव, जगमोहन द्विवेदी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं प्रत्याशियों में साधना त्रिपाठी, पंकज कुमार गुप्ता, अमन मिश्रा, संगीता सिंह, रामजी, अनिल शर्मा, रामशंकर मिश्रा, ओम नारायण, ब्रजभूषण सिंह सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना समिति की प्राथमिकता है। सभी प्रत्याशियों से सहयोग की अपील की गई है, ताकि जिला बार संघ का चुनाव गरिमामय वातावरण में संपन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें