फोटो - 03 मृतक मनोज प्रजापति की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
कुठौंद। थाना क्षेत्र के रनधीरपुर गांव निवासी मनोज कुमार प्रजापति (45) ने मंगलवार की देर शाम आत्महत्या कर ली। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो शव फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि वह नमामि गंगे परियोजना में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे लेकिन किसी बात को लेकर वह कुछ दिनों से अवसाद में थे।
उन्होंने नौकरी भी छोड़ दी थी। उनकी दो बेटियां और एक बेटा हैं। इनमें से एक बेटी विवाहित है, दूसरी पढ़ाई कर रही है, जबकि बेटा निजी क्षेत्र में नौकरी करता है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है। गांव वालों ने बताया कि मनोज शांत स्वभाव के व्यक्ति थे लेकिन कुछ समय से परेशान रहते थे।