फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने नहीं दी बड़ी पूजा की शोभायात्रा की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोविड को देखते हुए अबकी बार हर तीन साल में लगने वाली बड़ी पूजा को संक्षिप्त औपचारिकताओं में निपटाना होगा। प्रशासन ने शोभायात्रा की अनुमति नहीं दी है। परंपरागत रूप से होने वाली पूजा पर कोई रोक नहीं है। पर शोभायात्रा किसी भी सूरत में नहीं निकलेगी। अपने स्थान पर ही पूजा के अनुष्ठान संक्षिप्त में पूरे कर लें। आयोजन समिति भी इस बात से सहमत हो गई है। सौ साल में यह पहला अवसर होगा जब बड़ी पूजा की विशाल शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम अंकुर कौशिक की अध्यक्षता और सीओ राहुल पांडे की मौजूदगी में बड़ी पूजा को लेकर बैठक कोतवाली में पूजा आयोजन कमेटी के लोगों के साथ संपन्न हुई। अधिकारियों ने कमेटी को कोविड का हवाला देते हुए कहा कि शोभायात्रा किसी भी सूरत में नहीं निकाली जाएगी। पूजा की जरूरी अनुष्ठानिक औपचारिकताएं अपने स्थान पर ही करें। कमेटी ने भी कोविड को देखते हुए इस पर हामी भर दी है। इस दौरान कधतवाल बलिराज शाही, दरोगा राजेश सिंह, आरके सिं, संजीव कटियार, मदन पाल, जितेंद्र सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष श्यामदास, नरेश वर्मा आदि मौजूद रहे। बता दें कि मां हुल्का देवी की त्रिवर्षीय बड़ी पूजा इस बार 18 सितंबर को आयोजित की जा रही है। इसे लेकर लगभग 24 उप समितियां बना कर जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें