कालपी। एसडीएम व तहसीलदार की कार्यप्रणाली से नाराज चल रहे अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को भी ही। हड़ताल के चलते न्यायालयों में चल रहे मुकदमे के वादकारी भटकते रहे। बता दें कि सोमवार से अधिवक्ता एसोसिएशन ने उक्त अफसरों कि कार्यप्रणाली से नाराज होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। मंगलवार को भी यह हड़ताल जारी रही। अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार, राकेश द्विवेदी, बाबूराम श्रीवास आदि ने बताया कि उक्त अफसरों कि कार्यप्रणाली विधि सम्मत नहीं है। जब तक उक्त अफसरों का ट्रांसफर यहां से नहीं किया जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। (संवाद)
--------------------
दो के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पहले किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना को लेकर पीड़िता पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ पॉस्को एक्ट व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक गांव के निवासी पीड़ित पिता ने कोतवाली में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 27 मई को खेतों पर शौचक्रिया करने गई थी। घर लौटते समय उक्त गांव के निवासी गण शिवम, सौरभ ने पुत्री के साथ छेड़खानी की। शोरगुल सुनकर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
----------------------
इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिर
कालपी। पिछले पांच महीनों से कोतवाली में इंस्पेक्टर क्राइम के पद में कार्यरत विवेक कुमार मौर्या का स्थानांतरण एसपी रविकुमार ने पुलिस लाइन कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी रामसिंह ने बताया कि अतिरिक्त क्राइम इंस्पेक्टर विवेक कुमार कालपी कोतवाली से रिलीव होकर पुलिस लाइन चले गए। फिलहाल स्थानांतरित इंस्पेक्टर विवेक कुमार की जगह पर अभी किसी भी इंस्पेक्टर की तैनाती नहीं की गई है। (संवाद)
------------------------
चौकी इंचार्ज को सौंपी जांच
माधौगढ़। गोपालपुरा निवासी गीता देवी ने एसडीएम को शिक़ायत दिया। बताया कि सितंबर 2021 में 1200 वर्गमीटर का प्लाट बैनामा कराया था। पड़ोसी हाकिम सिंह, पुत्र रिंकू के साथ प्लाट की जगह पर डंडा लगाकर कब्जा कर रहे हैं। मना करने पर पिता पुत्र लडऩे को उतारू हो जाते हैं। एसडीएम ने बंगरा चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह को जांच सौंप दी हैं। (संवाद)
--------------------
कुठौंद एसओ करेंगे जांच
माधौगढ़। तहसील क्षेत्र के गांव मंगरौल निवासी चेतराम ने शिकायत पत्र दिया। बताया कि परिजन रामसिंह, प्रयाग सिंह, दशरथ सिंह के साथ गाटा संख्या में सह खातेदार हैं। उक्त लोग उसकी जमीन पर कब्जा किया हैं। जमीन जोतने दे रहे हैं और न ही हिस्सा दे रहे। शिकायत की बात कहने पर उक्त लोग झगड़ा करने लगते हैं। एसडीएम ने कुठौंद एसओ को जांच सौंप दी हैं। (संवाद)
-----------------------
महिला पुलिस चौकी खोलने की कवायद
कालपी। नगर के आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के नजदीक महिला पुलिस चौकी को स्थापित करने के लिए पुलिस प्रशासन प्रयासरत है। विभाग के अफसर जमीन की तलाश करने में लगे हुए हैं। बता दें कि फुलपावर बाईपास चौराहे के नजदीक आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, दयानंद बाल विद्या मंदिर, रोज बड्स पब्लिक स्कूल, सेवा समिति विद्यालय समेत कई स्कूल संचालित हो रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टिकोण से इस स्थान में महिला पुलिस चौकी की स्थापना की जरूरत महसूस हो रही थी। क्षेत्राधिकारी रामसिंह ने बताया कि महिला पुलिस चौकी की स्थापना के लिए 600 वर्गफुट जमीन की आवश्यकता है। इस दृष्टिकोण से एसडीएम, नगर पालिका द्वारा भूमि का चयन किया जा रहा है। सीओ ने उम्मीद जताई के जमीन उपलब्ध होते ही पुलिस विभाग के द्वारा महिला पुलिस चौकी की स्थापना हो जाएगी। यह महिलाओं, छात्र-छात्राओं, लड़कियों की सुरक्षा के लिए बेहतर रहेगा। (संवाद)