फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की कार्यशैली को विरोध में अनशन पर बैठे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। एसडीएम व तहसीलदार की कार्यप्रणाली के विरोध में अधिवक्ता एसोसिएशन के सदस्य तहसील परिसर में अनशन पर बैठ गए। अनशनस्थल पर अधिवक्ताओं ने एकता के साथ संघर्ष की अपील की।
विज्ञापन

अध्यक्ष गयादीन अहिरवार ने कहा कि अफसरों की कार्यप्रणाली के विरोध में 30 मई से हड़ताल चल रही है। सुनवाई न होने पर शुक्रवार से अनशन शुरू हुआ है, जो 24 जून से यह अनशन आमरण अनशन में तब्दील हो जाएगा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने संबोधन में स्थानीय प्रशासन के अफसरों को निशाने पर रखा व जमकर नारेबाजी की। बता दें कि वकीलों के आंदोलन को जिला बार संघ की ओर से भी समर्थन दिया गया है। अनशन में राकेश द्विवेदी, राजेंद्र तिवारी, दिनेश बाबू श्रीवास्तव, रवि तिवारी, इस्लाम अहमद, अजय श्रीवास्तव आदि रहे।
--------------------
फोटो-16-निरीक्षण के दौरान प्राचार्य को निर्देश देते बोर्ड सदस्य रमाशंकर शुक्ला। संवाद
सूत खरीद कर खादी के कपड़े निर्मित करें
उप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य रमाशंकर शुक्ला ने मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राचार्य व कर्मचारियों को प्रभावी निर्देश देते हुए गांव स्तर पर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे बोर्ड के सदस्य रमाशंकर शुक्ला ने सोलर चरखा से सूत बनाने हुए देखा। उन्होंने कहा कि तकनीक रूप से खराब सोलर चरखों को शीघ्र ठीक कराया जाए। महिलाओं एवं युवाओं से चरखों के माध्यम से सूत तैयार करवाया जाए एवं तैयार सूत को खरीद कर खादी के कपड़े निर्मित कराया जाए। इस व्यवस्था से बेरोजगारों को कारोबार मिलेगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड का मुख्य उद्देश्य गांव में औद्योगिक रोजगार सृजन करना तथा हर व्यक्ति को स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने केंद्र में स्थापित मशीनों तथा सामानों का निरीक्षण कर उनका उचित तरीके से रखरखाव करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्राचार्य शिशुपाल सिंह गोयल, एडीओ विवेक गुप्ता, तकनीकी सहायक रामसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें