फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरांगना न्यायाग्रह यात्रा उरई पहुंची, भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। वीरांगना न्यायाग्रह यात्रा शुक्रवार को उरई पहुंची। लल्ला धाम गेस्ट हाउस में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्य नायक और राजकुमार परमार के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। उधर, देर शाम यात्रा झांसी के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

यात्रा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आशीष राय ने बताया कि यात्रा काशी से शुरू हुई है। प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर होते हुए शुक्रवार को उरई पहुंची है। यात्रा में वीरांगनाएं (महिलाएं) शामिल है। कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी न्यायालय में अंग्रेजी भाषा में काम करने को विवश है। न्यायालय में मातृ भाषा को लागू कराने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। भारतीय भाषा आंदोलन की महिला इकाई की ओर से 14 से 18 जून तक यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा काशी से शुरू होकर ग्वालियर तक जाएगी। यात्रा के दौरान पीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया जाएगा। इस दौरान विधायक मूलचंद्र निरंजन, धीरेंद्र जादौन, महाराज सिंह, सुमित प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें