फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ के उतरवाए, कई धार्मिक स्थलों को लाउडस्पीकर उतारने की हिदायत दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच/रामपुरा। शासन के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम, तहसीलदार ने पुलिस के साथ मिलकर मंदिरों-मस्जिदों या अन्य सभी प्रकार के धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने का अभियान शुरू कर दिया है। कुछ धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकर प्रशासन ने अपने सामने ही उतरवा द्रिए जबकि कई को शाम तक उतार लेने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

योगी सरकार ने सूबे में लाउडस्पीकर हटाने का फरमान जारी किया है और सभी जिलों के जिलाधिकारियों को 30 अप्रैल तक हर हालत में आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कर शासन को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह, तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति और कोतवाल बलिराज शाही ने पुलिस बल के साथ कस्बे से लाउडस्पीकरों को उतरवाने का अभियान शुरू कर दिया है। एसडीएम ने बताया कि धार्मिक स्थल शासन के आदेशों का अनुपालन करने में पूरा सहयोग कर रहे हैं। अभी तक कई स्थानों से लाउडस्पीकर हटा दिए गए हैं। रामपुरा संवाद के अनुसार, रामपुरा थानाध्यक्ष ने कस्बे में अभियान चलाकर लाउड स्पीकर की आवाज परिसर से बाहर न जाने की हिदायत दी। उन्होंने कई जगह के लाउड स्पीकर उतरवा भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें