फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वर्षीय मासूम बच्ची का शव संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। आठ वर्षीय मासूम बच्ची का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला। घर पहुंचे परिजनों ने शव देखा तो चीखपुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरौदा कलां निवासी शत्रुघ्न की आठ वर्षीय पुत्री वर्षा का शव बुधवार की सुबह कमरे में लगी लोहे की खिड़की से दुपट्टे से लटका मिला। पत्नी के साथ खेत पर गया शत्रुघ्न जब वापस घर आया तो बेटी का शव फांसी पर लटका देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि एक भाई व पांच बहनों में वह तीसरे नंबर की थी। दो वर्ष पहले ही उसकी एक बहन की खेत में बकरी चराते समय संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि परिजन मौत की कोई वजह नहीं बता पा रहे है न ही अभी तक तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें