फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सड़क पर पड़ी घायल महिला को एसडीएम ने कराया भर्ती

Fri, 27 Sep 2024 06:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। चलती बाइक के पहिए में वृद्धा की साड़ी उलझ गई। जिससे पैर पहिए में फंसने से वह दूर तक घिसटने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर से गुजर रही एसडीएम ने महिला को घायल देखकर अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदरा बुजुर्ग निवासी मिथलेश (65) पत्नी प्रभुदयाल गुरुवार सुबह पड़ोसी वीरसिंह के साथ बाइक पर पीछे बैठकर बैंक से पैसे निकालने के लिए कोंच आ रही थीं। तभी रास्ते में महेशपुरा रोड स्थित ठाकुर बाबा मंदिर के पास महिला की साड़ी बाइक के पिछले पहिए में उलझ गई और महिला का पैर बुरी तरह पहिए में जाकर फंस गया। जिससे बाइक गिर गई और महिला घायल हो गई। राहगीरों ने इसकी जानकारी एंबुलेंस को दी, लेकिन वह नहीं पहुंची। इसी दौरान उधर से गुजर रही कोंच एसडीएम ज्योति सिंह ने महिला को घायल अवस्था में देखकर सीएचसी पहुंचाया। जहां गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें