फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घर में अकेली किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी

Fri, 27 Sep 2024 06:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊमरी। घर में अकेली किशोरी ने घर के कमरे में लगे हुक से फंदा बनाकर जान दे दी। छोटी बहन ने उसे फंदे से लटका देखा तो रोने लगी। घटना के समय माता-पिता काम पर गए थे। ऊमरी के कस्बा वार्ड नंबर सात निवासी राकेश कुमार व उसकी पत्नी शर्मिला नगर पंचायत में संविदा सफाई कर्मचारी हैं। गुरुवार को दोनों ड्यूटी पर गए थे। जबकि बेटी उमा (16) अपनी छोटी बहन के साथ घर पर थी, छोटी बहन खेलने निकल गई। तभी उमा ने घर के कमरे में लगे हुक से दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी। जब छोटी बहन घर लौटी तो उसने बहन को फंदे पर लटका देखा तो वह रोने लगी। शोर सुन दौड़े लोगों ने परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर सीओ सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। परिरजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। सीओ माधौगढ़ राम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें