फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल ने बताया ऑक्सीजन का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह पौधरोपण कर पर्यावरण का हरा भरा रखने का संकल्प लिया गया। इनरव्हील क्लब स्वर्णिम ने अर्चना माहेश्वरी बालिका विद्या मंदिर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल ने कहा कि मानव जीवन की रक्षा के लिए उत्तम पर्यावरण जरूरी है। कोरोना काल ने हरियाली का महत्व बता दिया है। हमें ऑक्सीजन की जरूरत के बारे में भलीभांति परिचित कराया है। इस दौरान उर्वशी गुर्जर, शालिनी, नेहा तिवारी, पिंकी, सुमन शर्मा आदि रही। संस्कार ग्रामोत्थान संस्था की ओर से जीआईसी मैदान स्थित नन्हा कलाम उद्यान पार्क में डीआईओएस भगवत पटेल की अध्यक्षता में पौधरोपण किया गया। इस दौरान डॉ आरके शाक्या, आशु सफल, अंशु आदि रहे।
जालौन संवाद के अनुसार बर्तन व्यापारी पंकज अग्रवाल के निधन पर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से दिवंगत व्यापारी को अनोखी श्रृद्धांजलि दी गई। व्यापारियों ने दाऊजी गार्डन में व्यापारी को श्रृद्धांजलि देने के लिए पौधरोपण अभियान चलाया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रामजी अग्रवाल ने कहा कि पंकज अग्रवाल का निधन व्यापारियों के लिए दुखद है। फिर भी उनकी याद में रोपे गए पौधों की देखभाल कर उन्हें अपने हृदय में जीवित रख सकते हैं। इस दौरान अनुराग बहरे, आशीष अग्रवाल, विवेक, विशाल अग्रवाल, निशा माहेश्वरी, मुक्ता, प्रेमलता उपाध्याय आदि ने पौधरोपण कर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कोंच संवाद के अनुसार प्रगति विचारधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा खरे व प्रगति शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर उनकी नियमित देखभाल तथा सुरक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन पूनम सिंह ने किया। निशा अखिल सोनी, कल्पना खरे, पूनम सिंह, दिव्या शुक्ला, नाजनीन, तपस्या उपाध्याय आदि रहे। तैलिक महासंघ ने पौधरोपण किया और दरिद्र नारायण के जरूरतमंदों को फल वितरित किए। इस दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अनूप राठौर, महेंद्र राठौर, सुनील आदि रहे। नदीगांव में नंदलाल चौरसिया के नेतृत्व में समाजसेवियों ने प्राचीन रमन्ना सरकार मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। उमाकांत त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, अनुपम यादव, अवनीश अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें