फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चलाएं तो हेलमेट जरूर लगाएं

Tue, 08 Dec 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने के लिए जागरूक करने की अमर उजाला की  पहल रंग लाने लगी है। व्यवसायी से लेकर कामकाजी महिलाएं तक इस मुहिम को सराह रही हैं। मंगलवार को जब संवाददाता कामकाजी महिलाए व युवाओं से मिला तो सभी ने कहा कि वास्तव में अखबार की  पहल का साथ सभी को देना चाहिए , उनका कहना है कि यातायात नियमों
विज्ञापन


का पालन करने से हादसों में कमी आएगी साथ ही लोग भी सुरक्षित रहेंगे। सभी का कहना था कि अगर सिर सुरक्षित रहेगा तो जिंदगी भी सुरक्षित रहेगी। इसके लिए जरूरी है मोटरसाइकिल व स्कूटर चलाते समय हेलमेट का जरूर प्रयोग करें। इससे हादसा होने की सूरत में सिर चोट से बचा रहे। साथ ही जीवन भी सुरक्षित रहे। पेश है कामकाजी महिलाओं से बातचीत के अंश-

जीवन अनमोल है, एक जीवन के पीछे कई जिंदगी होती हैं। इसलिए बाइक या स्कूटर चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। साथ ही यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचें।
विज्ञापन

                                       -कुसुमलता, प्रवक्ता, राजकीय बालिका इंटर कालेज

दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट बेहद जरूरी है। आजकल उखड़ी सड़क के पत्थर अक्सर उछल कर बाइक सवारों को लग जाते है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हेलमेट इनसे बचा सकता है। साथ ही अन्य दुर्घटनाओं में भी सिर सुरक्षित रहता है। अमर उजाला की इस पहल के बाद अब मैं भी अपने महाविद्यालय के बच्चों को इस संबंध में जागरूक करुंगा। -        डा. राकेश द्विवेदी, प्रार्चाय केशवदेव तिवारी महाविद्यालय

आज कामकाजी महिलाओं को बाहर जाना पड़ता है। अधिकांश महिलाएं स्कूटी का प्रयोग आफिस जाने के लिए करती हैं। ऐसे में सिर की सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाना अति आवश्यक है। अमर उजाला इसके लिए बधाई का पात्र है जिसने इस दिशा में लोगों को जागरूक करने का काम शुरू किया है।
                             व्यंजना सिंह, प्रधानाध्यापिका, पूर्व माध्यमिक विघालय मड़ोरा

लोगों को बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए ताकि हादसों से बचाव हो सके। अमर उजाला की इस पहल को समाज के अन्य लोगों को भी आगे आकर आगे बढ़ाना चाहिए। इस बाबत जागरूकता जरूरी है। हादसा होने पर सिर में चोट लगने से ज्यादातर मौत होती हैं। -सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, स्टेनो, राजकीय मेडिकल कालेज

चुनाव बाद जिले भर में चलेगा अभियान
एसपी एन कोलांचि ने बताया कि पुलिस अंतिम चरण के चुनाव के बाद हेलमेट अभियान के लिए जुटेगी और हर हाल में बाइक चलाने वालों को हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य किया जाएगा। ऐसी व्यवस्था भी की जाएगी कि बाइक ऐजेंसी बाइक खरीदते वक्त हेलमेट साथ में दे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें