फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने पतियों की दीर्घायु के लिए वट वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा की

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/जालौन। सुहागिन महिलाओं ने बरगद की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की। घरों में पकवान बनाए गए।
विज्ञापन

पंडित अरविंद बाजपेई ने बताया कि बरगद के पेड़ के नीचे ही सावित्री ने अपने पति सत्यावान को पुनर्जीवित कराया था। तब से सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री के दिन बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। महिलाओं ने वट सावित्री पूजा में धूप और घी का दीप जलाकर, लाल कलावा, सुहाग का समान, कच्चा सूत, चना आदि को बरगद पर चढ़ाकर उसके तने के चारों ओर 108 बार धागे को बांधकर पति की लंबी उम्र की कामना की। वट वृक्ष की पूजा नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने उत्साह के साथ की।
विज्ञापन

कोंच संवाद के अनुसार कस्बे के अलावा आसपास के इलाकों में वट सावित्री पर्व पूरी आस्था के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने नख शिख श्रृंगार करके बरगद के पेड़ों की परिक्रमा की ताकि उनके पति की आयु लंबी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें