उरई। ग्राम अब्दुल्लापुर में भूसादान यात्रा निकाली गई। भूसादान यात्रा में नोडल अधिकारी जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र रवि दीक्षित, सचिव चंद्रभूषण सचान व ग्राम प्रधान अब्दुल्लापुर इरफान ने ग्रामीणों को चारादान के लिए प्रेरित किया।
भूसा दान यात्रा के दौरान कुल 10.5 क्विंटल भूसा एकत्रित किया गया। जिला युवा अधिकारी रवि दीक्षित ने ग्राम अब्दुल्लापुर व जमलापुर के युवाओं को खेल सामग्री भी प्रदान की। इस दौरान अनादि पांडेय,नेहा, फैजुल खान, साहिल, फैजान, कुलदीप वर्मा, सलमान,अमरीश, विश्वमोहन आदि मौजूद रहे। उधर चकदेवपुर गांव में भूसादान यात्रा प्रधान गीता देवी एवं प्रतिनिधि किशना एवं सचिव नौैशाद अली, नोडल अधिकारी प्रमोद पटैरिया आदि के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें करीब 25 क्विंटल भूसा एकत्रित किया गया। (संवाद)