फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों से निकले प्लास्टिक से बनाई जाएंगी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गांवों में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था की जाएगी। पहले चरण में प्रदेश के पांच हजार से अधिक की आबादी वाले गांवों का चयन किया गया है। अपशिष्ट प्रबंधन के दौरान गांवों से निकलने वाले प्लास्टिक को अलग करके पीडब्ल्यूडी को दिया जाएगा। विभाग इसका उपयोग सड़क निर्माण में करेगा।
विज्ञापन

सरकार ने माना है कि प्लास्टिक का प्रबंधन बेहद महत्वपूर्ण और चुनौती भरा है। इसके लिए गांवों में अलग-अलग कूड़ेदान लगाए जाएंगे। इसमें सूखा और गीला कूड़ा कैसे इकट्ठा किया जाना है, इसका ग्रामीणों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। गांवों से प्लास्टिक को इकट्ठा करके ब्लाक स्तर पर इसकी कटिंग के लिए एक यूनिट लगाई जाएगी। यहां पर इसकी कटिंग करने के बाद यह प्लास्टिक लोक निर्माण विभाग को बेच दिया जाएगा। लोकनिर्माण विभाग इसका प्रयोग सड़क निर्माण में करेगा।
बढ़ेगी सड़कों की उम्र
लोकनिर्माण विभाग इस प्लास्टिक को सड़कों के निर्माण में प्रयोग करेगा। लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद राय ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान आठ फीसदी प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाएगा। प्लास्टिक के प्रयोग से सड़कों की लाइफ तो बढ़ेगी ही साथ में प्लास्टिक के प्रबंधन का एक नया रास्ता भी खुलेगा।
विज्ञापन

गांवों में स्वच्छता के अगले चरण के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में प्रशिक्षण चल रहे हैं। उसके बाद गांवों में कूड़ेदान रखे जाएंगे। गांवों से प्लास्टिक इकट्ठा करके पीडब्ल्यूडी को दिया जाएगा जो सड़क निर्माण में काम आएगा।
विज्ञापन

डा. अभय कुमार श्रीवास्तव (मुख्य विकास अधिकारी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें