फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रेलवे क्रॉसिंग पर फिर उखड़ी सड़क

Sun, 03 May 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। झांसी-कानपुर रेलखंड के क्रॉसिंग के दोनों तरफ सात महीने पहले कराया गया डामरीकरण अब उखड़ने लगा है। भारी वाहनों के दबाव से सड़क धंसने और गड्ढे बनने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

आटा-इटौरा मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 189 पर लगातार भारी वाहनों के संचालन से सड़क पर दबाव बढ़ गया है, इससे क्रॉसिंग के दोनों ओर सड़क कई जगह धंस गई है। डामर उखड़ने से गिट्टी बाहर आ गई है और सड़क पर छोटे-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे दो पहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, जबकि रात के समय गड्ढे दिखाई न देने से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
ग्रामीण विनोद, इसरार, कृपाल, चंद्रशेखर, शशिकांत, सूरज आदि ने विभाग से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सुधार न हुआ तो समस्या और बढ़ेगी और बरसात में यहां हालात और खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें