सरावन। गोहन थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति व ससुरालीजनों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, ससुरालीवाले दहेज की मांग कर रहे है और पति दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। पति ने उसे तीन तलाक भी बोला है। महिला के एक पुत्र अल्ताफ भी है।
पीड़ित महिला गोहन निवासी नाजिरा पत्नी नाजिम ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीवाले दहेज की मांग कर रहे थे, मना करने पर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीडन किया जाता था। पति दहेज न देने पर दूसरी शादी करने की धमकी भी देता था। तीन दिन पूर्व पति ने उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इस पर वह मायके गए और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन उसे लेकर गोहन थाने पहुंचे पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी विनोद पांडेय का कहना है कि महिला की तहरीर पर पति समेत तीन ससुरालियों पर दहेज और तीन तलाक का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।