फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी से टकराए दो अन्ना मवेशी, दस मिनट खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी इंटरसिटी ट्रेन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर झांसी से चलकर लखनऊ की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस उरई भुआ सेक्शन में रेलवे ट्रैक में अन्ना मवेशियों के आने पर रुक गई। ट्रेन से टकराने पर दो अन्ना मवेशी कट गए। फिर इंटरसिटी चालक ने किसानों की मदद से ट्रैक से आसपास घूम रहे अन्ना मवेशियों को खदेड़ा, तब जाकर ट्रेन आगे बढ़ सकी। इसके चलते करीब दस मिनट ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन

लखनऊ की ओर जाने वाली इंटरसिटी नंबर 11109 मंगलवार की सुबह भुआ से उरई सेक्शन में गुजर रही थी, तभी बड़ागांव के पास स्थित रेलवे क्रासिंग नंबर 178 के पास अन्ना मवेशियों का झुंड ट्रेन से टकरा गया और दो अन्ना मवेशियों की कटकर मौत हो गई। ट्रेन चालक राजेश कुमार ने ट्रेन खड़ी कर दी।
फिर उन्होंने अपने सहयोगी चालक संदीप विश्वकर्मा व रेलवे ट्रैक के पास काम कर रहे किसानों की मदद से अन्ना मवेशियों को ट्रैक से खदेड़ा और इंजन की जांच की। इसके बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो सकी। इसके चलते करीब 8.50 बजे से 9 बजे तक करीब दस मिनट खड़ी रही। रेल पथ निरीक्षक नारायण कुमार ने आसपास काम कर रहे किसानों से अनुरोध किया कि वे अन्ना मवेशियों को ट्रैक पर न आने दें, इससे कभी भी हादसा हो सकता है। सुरक्षित रेल परिचालन में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें