रामपुरा। दैनिक क्रिया के लिए खेत पर गई किशोरी को युवक छेड़खानी कर घसीटने लगा, उसके चिल्लाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े तो युवक भाग निकला। थाने में पिता ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि पॉक्सो एक में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है
रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी गुरुवार शाम खेत पर शौच क्रिया के लिए गई थी। तभी गांव का ही पवन सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह वहां आया और किशोरी का हाथ पकड़कर खेतों की ओर घसीटने लगा। जिसपर किशोरी ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। वहां आसपास काम कर रहे किसानों को आता देख युवक भाग निकला। इसकी जानकारी नाबालिग ने घर पहुंचकर पिता को बताई। पिता ने थाने पहुंचकर इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोप युवक के खिलाफ मामला पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।