जालौन। भाजपा सभासद पति पर किशोर के साथ कुकर्म का आरोप लगाते हुए पीड़ित के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी।
नगर पालिका में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र घर का कुछ सामान लेने के लिए गुरुवार देर शाम करीब 7 बजे देवनगर चौराहे पर गया था। भाजपा सभासद के पति का पालिका में आना जाना था। जिसके चलते पुत्र पहचानता था। देवनगर चौराहे पर सभासद पति ने पुत्र को आमलेट खिलाने के बहाने बुलाया और एकांत में ले गया। जहां उसने पुत्र के साथ कुकर्म किया।
घर आकर पुत्र ने सारी बात बताई। इसके बाद पिता ने पुलिस से मामले की शिकायत की। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर सभासद पति के खिलाफ मामला दर्ज कर किशोर का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। वहीं, सभासद पति की भी तलाश की जा रही। पूरे मामले में भाजपा महिला सभासद का कहना है कि उनके पति को फंसाया जा रहा है। वे पुलिस की जांच में पूरा सहयोग करेंगी।