फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पक्ष के सात लोगों पर हमले की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में फायरिंग और कुल्हाड़ी से हमले के मामले में पुलिस ने देर रात घायल की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की विवेचना सुरही चौकी प्रभारी मदनपाल को दी गई है। वहीं दूसरे पक्ष से मिली तहरीर पर पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर कोतवाल इमरान अभी भी फायरिंग से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार की रात चांदनी गांव में दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ था। इसमें फायरिंग के अलावा लाठी और कुल्हाड़ी भी चली थीं। कुल्हाड़ी के वार से शैलेेंद्र घायल हो गया था। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार की देर रात अनुराग पुत्र मिस्टर, मिस्टर, हम्मीरसिंह व राजाभैया पुत्र रामदास, ध्यानसिंह पुत्र राजाभैया, वीरू व पटेल पुत्र हम्मीरसिंह के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
एक ओर खिड़की दरवाजों पर गोलियों के निशान साफ बता रहे हैं कि घटना में फायरिंग भी हुई है। इसके बाद भी पुलिस यह जानने तक की कोशिश नहीं कर रही कि प्रयुक्त असलहे वैध थे या अवैध बल्कि वह तो फायरिंग को ही नकार रही है। इससे इलाकाई लोगों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि इससे आगे कभी कोई बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें