फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंरक्षा नियमों में खिलवाड़ पर जा सकती है नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सीनियर डीओएम) अतुल यादव ने गुरुवार को संरक्षा सेमिनार में रेल कर्मियों को संरक्षा नियमों के पालन की घुट्टी पिलाई। उन्होंने कहा कि रेलवे में संरक्षा नियमों का पालन करना सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है। इसमें लापरवाही पर नौकरी भी जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्रेन संचालन के दौरान यदि किसी ट्रेन के चक्के (पहिया) से किसी तरह की आवाज आ रही है तो बिना अधिकारी को सूचित किए ट्रेन को रुकवाने का काम करें। ताकि हादसा टाला जा सके। यातायात निरीक्षक संदीप कुशवाहा ने कहा कि यदि ओएचई में गड़बड़ी है तो ट्रेनों का संचालन मैनुअल तरीके से किया जा सकता है। इस दौरान सीनियर सेक्शन इंजीनियर टीआरडी रामआसरे सिंह, स्टेशन अधीक्षक एसके खरे आदि ने भी जानकारी दी। इस दौरान एट स्टेशन अधीक्षक सुधांशु अस्थाना, भुआ स्टेशन अधीक्षक पृथ्वीराज, डिप्टी एसएस उरई एससी अग्रवाल, धर्मवीर, विवेक वर्मा आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें