फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियोलाजिस्ट को कारण बताओ नोटिस थमाया

Fri, 25 Aug 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला जालाौन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों से बातचीत करते नोडल अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। नोडल अधिकारी ने गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से सुविधाओं और डॉक्टरों की उपस्थिति की जानकारी ली। समय पर अल्ट्रासाउंड न होने की शिकायत पर रेडियोलाजिस्ट को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। डॉक्टरों पर बाहर की दवाएं न लिखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

जिले के नोडल अधिकारी और एमडी पावर कार्पोरेशन विशाल चौहान ने गुरुवार को जिला अस्पताल के ओपीडी, बर्न वार्ड और पोषण पुनर्वास केंद्र आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से पूछा खाने में क्या-क्या मिलता है, डॉक्टर समय पर आते हैं या नहीं। कुछ मरीजों ने समय पर अल्ट्रासाउंड न होने की शिकायत की। इस पर नोडल अधिकारी ने रेडियोलाजिस्ट को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दवा काउंटर पर भीड़ लगी देख उन्होंने सीएमएस से कहा कि दवा काउंटर पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। डॉक्टरों से कहा कि अगर बाहर की दवाएं लिखीं तो कार्रवाई की जाएगी। कालपी प्रतिनिधि के मुताबिक नोडल अधिकारी ने तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया। तहसीलदार शालिगराम, राजस्व निरीक्षक मुन्ना लाल जाटव व दैवीय आपदा के राम दत्त बाबू को कार्यों में लापरवाही बरतने पर चेतावनी दी। इसी कड़ी में उन्होंन वसूली की स्थिति पर भी नाराजगी जताई।
थाने में कबाड़ और मौरंग जमा देख भड़के नोडल अधिकारी
 नोडल अधिकारी ने डकोर थाने का भी जायजा लिया। चौकीदारों से समस्याएं पूछी और चौकीदारों के खाली पद भरने को कहा। मालखाने में अव्यवस्थित फाइलें रखी होने पर नाराजगी जताई। बंदी गृह, कंप्यूटर कक्ष के निरीक्षण के बाद थाना दिवस रजिस्टर भी देखा। रजिस्टर में दर्ज मोबाइल नंबर पर शिकायतकर्ताओं से शिकायत के समाधान की जानकारी ली। थाने में आपात स्थिति के लिए लगा मिनी लाउडस्पीकर बजाने को कहा। महीनों से बैट्री चार्ज न करने से लाउडस्पीकर नहीं बजा। नोडल अधिकारी ने एसपी से कहा कि थानों की व्यवस्था में सुधार कराएं। इसी बीच उनकी नजर थाने में जमा कबाड़ वाहनों पर पड़ गई। मौरंग के भी ढेर लगे थे। नोडल अधिकारी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वाहनों और मौरंग की जल्द नीलामी कराएं। निरीक्षण के दौरान डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीडीओ एसपी सिंह, एडीएम आरके सिंह, एसडीएम अक्षय त्रिपाठी भी शामिल रहे।  
विज्ञापन

 पावर प्लांट का भी किया निरीक्षण
नोडल अधिकारी ने डकोर से करीब दह किलोमीटर दूर बने पावर प्लांट का निरीक्षण भी किया। एपेयर पॉवर कंपनी के अधिकारियों ने धन की कमी के कारण कार्य की प्रगति धीमी बताई। उन्होंने शीघ्र ही धनराशि जारी कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बताया कि सोलर पॉवर प्लांट का काम छह नवंबर 2017 तक पूरा कर लिया जाएगा। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि पॉवर प्लांट करीब 180 करोड़ की लागत बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें