फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमारत तुड़ाई से निकले पुराने ईंटे का निर्माण में हो रहा इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। अंग्रेजों के जमाने की बनी सब रजिस्ट्रार कार्यालय की इमारत के पुनर्निर्माण कार्य में अनिमितता की शिकायत शनिवार को अधिवक्ताओं ने एआईजी निबंधन कृष्णपाल से की। बार संघ अध्यक्ष संजीव तिवारी ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता को दरकिनार कर कार्यदायी संस्था इमारत से निकला पुराने ईंट का प्रयोग कर रही है। जो नया ईंट है उसकी गुणवत्ता भी अच्छी नहीं है।
विज्ञापन

तहसील परिसर में आजादी के पहले की बनी सब रजिस्ट्रार कार्यालय जीर्णशीर्ण हो गई थी। लिहाजा इसकी छत के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। बार संघ अध्यक्ष संजीव तिवारी ने एसडीएम से इस निर्माण को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए मांग की है कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप हो। साथ ही आगणन बोर्ड कार्य स्थल पर लगवाया जाए तथा इस्टीमेट की कॉपी भी चस्पा कराई जाए। अधिवक्ता लालजी सिंह गुर्जर ने भी निर्माण कार्य की जांच कराए जाने की मांग की है। उधर, सब रजिस्ट्रार ज्ञानेंद्र शुक्ला ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें निर्माण लागत की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें