फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनओं का नहीं मिला लाभ, लगाई गुहार

विज्ञापन
एडीएम को समस्या बताते ग्राम अटा टोपोर के बाशिंदे। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। तहसील कोंच क्षेत्र के ग्राम अटा टोपोर के कई ग्रामीणों ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम प्रमिल कुमार सिंह को समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। एडीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निराकरण का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम अटा टोपोर निवासी धर्मपाल, जसवंत, नंदराम, कोमेश, रामकरन, राजकुमार, वीरसिंह, पहलवान, बृजकिशोर, रामसिंह, वीरेंद्र, जोधा सिंह, गंगाप्रसाद सहित कई ग्रामीणों ने एडीएम को बताया कि वह लोग बहुत ही गरीब है लेकिन आज तक प्रधान व सचिव के द्वारा किसी भी प्रकार की सरकारी योजना का लाभ नहीं दिया गया है। शौचालय निर्माण की किस्त देने के एवज में पैसे की मांग की जाती है। न देने पर शौचालय निर्माण की अगली किस्तों को रोक दिया गया है जिससे शौचालय निर्माण अधूरे पड़े है। ग्रामीणों ने मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग की। एडीएम ने एसडीएम कोंच को जांच के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें