उरई। चंबल क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला पांच अप्रैल को खेला जाएगा। खिताब के लिए हुकुमपुरा और माधौगढ़ के बीच भिड़ंत होगी। विजेता और उपविजेता टीमों के अलावा समापन के दिन लीग में हिस्सा लेने वालीं सभी 16 टीमों को मैदान पर लीग का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
बताते चलें कि शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर 23 मार्च से चंबल क्रिकेट लीग का शुभारंभ हुआ था। लीग में तीन जनपदों जालौन, भिंड और इटावा के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन हाशिये का गांव कहे जाने वाले हुकुमपुरा में आयोजन समिति द्वारा ग्राउंड बनाकर खेल परंपरा की नींव डाली गई। खेल के दौरान चंबल प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किताबों का स्टाल भी लगाया गया। जिसे पुस्तक प्रेमियों नें पढ़कर खूब सराहा।
चंबल फाउंडेशन के प्रमुख शाह आलम ने बताया कि लीग के शुभारंभ समारोह में चर्चित क्रिकेट कोच, स्पोर्ट्स एंकर कमेंटेटर गांव में एकत्रित हुए। तब लोगों काम उत्साह देखने लायक था। चर्चित क्रिकेट कोच नीरज शर्मा ने कहा कि चंबल क्रिकेट लीग से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हे आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। बिस्मिल सेना प्रमुख अजय सिंह सिकरवार ने कहा कि बागियों की यह सरजमीं खेल के माध्यम से कदमताल कर रही है। यहां कई जनपदों के खिलाड़ी खेलने आ रहे।
-------------
16 टीमों ने लिया हिस्सा
लीग के व्यस्थापक देवेंद्र सिंह ने बताया कि हुकुमपुरा ग्राउंड पर लीग का प्रत्येक मैच 12-12 ओवरों का है। अब 5 मार्च को फाइनल मुकाबला हुकुमपुरा ग्राउंड पर सुबह 10 बजे शुरू होगा।
---------------
विजेता और उपविजेता को नगद राशि
चंबल क्रिकेट लीग के संयोजक शाह आलम राना ने बताया कि विजेता टीम को शहीद मणींद्र नाथ बनर्जी स्मृति ट्रॉफी के साथ क्रांतिदूत पुस्तक के लेखक और क्रांतिकारी वंशज डॉ. मनीष श्रीवास्तव की तरफ से 5100 रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। उप विजेता टीम को क्रांतिवीर प्रभाष चंद्र बनर्जी स्मृति ट्रॉफी के साथ हुकुमपुरा निवासी अकबर सिंह कुशवाहा द्वारा 2100 रुपये प्रदान किए जाएंगे। मैन आफ द मैच क्रांतिवीर सुभाष चंद्र बनर्जी स्मृति ट्राफी दिए जाने के साथ विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे।