फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार प्रधानाचार्य की मौत, पत्नी घायल

Fri, 24 May 2024 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कोंच। पत्नी को लेकर बाइक से रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे प्रधानाचार्य की बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के खरुसा गांव व हाल पता शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी रमेश चंद्र (55) बुधवार को पत्नी रेखा देवी के साथ बाइक से कोंच कोतवाली क्षेत्र के नरी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के मनौरी के पास पहुंची तभी ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां पति को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि रमेश माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के टिकरी मुस्तिकल स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थे। उनके दो पुत्र केशव व रोहित हैं। पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें