फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला आरक्षी से दुष्कर्म में सिपाही के खिलाफ चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। महिला आरक्षी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी सिपाही के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

बतादें कि कोंच थाने में तैनात महिला आरक्षी ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया था कि थाने में तैनात साथी सिपाही कर्मवीर ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब बात शादी तक पहुंची तो सिपाही ने अपने आप को शादीशुदा बताकर महिला आरक्षी से पीछा छुड़ाने की कोशिश। महिला आरक्षी की शिकायत को एसपी ने संज्ञान में लेकर सिपाही कर्मवीर के खिलाफ जांच के आदेश सीओ कोंच दिए। जांच में पाया गया कि आरोपी सिपाही शादीशुदा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सिपाही को जेल भेज दिया। अब उसके खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें