मेडिकल कॉलेज में माकटिक करते डॉक्टर
- फोटो : ORAI
उरई। कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए राजकीय मेडिकल कालेज उरई में मॉकड्रिल किया गया। राजकीय मेडिकल कालेज उरई में कोरोना संक्रमण की तीसरी संभावित लहर को दृष्टिगत चिकित्सीय व्यवस्थायें निरन्तर दुरुस्त की जा रही हैं।
संभावित तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण होने का खतरा ज्यादा हैं। इसी के दृष्टिगत मंडलायुक्त झांसी मंडल झांसी द्वारा मंडलीय अधिकारियों की तैयारी का जायजा लेने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में दो अगस्त को अपर निदेशक वित्त झांसी मंडल द्वारा राजकीय मेडिकल कालेज के पीकू वार्ड में मॉकड्रिल किया। इसको लेकर शनिवार को राजकीय मेडिकल कालेज उरई में मॉकड्रिल का ट्रायल किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. डी नाथ, वित्त नियंत्रक मुख्य कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी एवं डा. संजीव सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। (संवाद)