फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबों से अवैध कब्जों को हटाने का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा ने बुधवार को दो गांवों का भ्रमण कर वहां के तालाबों पर अवैध कब्जे देखे और सभी कब्जेधारकों को एक सप्ताह के भीतर अवैध कब्जे हटाने का अल्टीमेटम भी दिया। दो टूक शब्दों में कहा कि यदि कब्जे नहीं हटाए गए तो कब्जेधारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

कोर्ट के निर्देश कि तालाबों पर से कब्जे हटवा कर तालाबों का वजूद बनाए रखा जाए, के अनुपालन में बुधवार को तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों की टीम के साथ नदीगांव विकास खंड के ग्राम डीहा और क्योलारी पहुंचे जहां उन्होंने तालाबों की स्थिति देखी जो कि अवैध कब्जों से पटे हुए थे। सभी कब्जेधारकों डीहा के देव सिंह, दशरथ, सुनील, प्रभुदयाल, श्रीमती बैकुंठी, नाथूराम तथा क्योलारी के नवाब सिंह, भगवान सिंह, जयराम, नारायण, रामप्रकाश, श्यामलाल, परशुराम, अमरचंद्र, छोटेलाल, मुन्नीलाल, दशरथ आदि को मौके पर बुलाया और उन्हें कड़ी चेतावनी दी। इस दौरान लेखपाल क्योलारी बालमुकुंद, तहसील की लिपिक ऊषादेवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें