फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांजी हाउस में जल्द खोली जाएगी गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नगर में स्थापित कांजी हाउस को गोशाला के रूप प्रयोग करने के लिए उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला ने कांजी हाउस का निरीक्षण किया। पालिका की टीम को बुलाकर उन्होंने कांजी हाउस की सफाई कराई। साथ ही उसमें अन्ना पशुओं की बंद करने के निर्देश नगर पालिका को दिए। एसडीएम ने बताया कि कांजी हाउस में 25 से 30 अन्ना जानवरों को रखा जा सकता है। कांजी हाउस में पशुओं के लिए पीने के पानी व भूसाघर बना हुआ है। ऐसे में उसका उपयोग गोशाला के रूप में किया जा सकता है। पूर्व सपा नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, सब्जी विक्रेता कल्लू राईन, छिद्दन राईन एसडीएम से मिले और खुलने वाली गोशाला के लिए पांच क्विंटल भूसा दान दिया। एसडीएम ने उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए कि यह एक अच्छी पहल है। बता दें कि क्षेत्र में अन्ना मवेशियों की समस्या के चलते किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फसलों की रखवाली के लिए पूरी रात किसानों को खेतों पर ही गुजारनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें