उरई। पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों की विरोधी है। सिर्फ समाजवादी पार्टी ही पिछड़ों की हितैषी है। वह सोमवार को सपा कार्यालय में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वावधान में आयोजित चौपाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विश्वकर्मा समाज व पिछडे़ वर्ग के लोगों से आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर सपा प्रत्याशियों को जिताएं।
कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, दयाशंकर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया के अलावा जैनुलाबदीन, अतर सिंह राठौर, मानसिंह वर्मा, रामरतन, रामरूप यादव, शाकिर अली कदौरा, आमीन खान व मांडवी निरंजन ने भी भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार किए। भाजपा सरकार को युवा व किसान विरोधी करार दिया।
इस दौरान मुख्य अतिथि रामआसरे विश्वकर्मा को मुकुट पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में शिल्पकार महासभा के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र विश्वकर्मा, नवीन विश्वकर्मा, रामलाल विश्वकर्मा, सुनील ओझा, शिवम ओझा,अमित विश्वकर्मा, शशिकांत शर्मा, प्रदीप, अमित सिहारी, राकेश अग्रवाल, महेश शिरोमणि आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन महेश विश्वकर्मा व अध्यक्षता श्यामबाबू विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान सुरेंद्र मौखरी, अनिरूद्घ द्विवेदी, राघव अग्निहोत्री, संतोष कोरी जीनू, विनोद, ओमप्रकाश, छोटे सिंह व मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।