फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह के चलते किसान ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कोंच। पारिवारिक कलह के चलते किसान ने खेत पर लगे पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। खेतों से लौट रहे किसानों की नजर पेड़ पर लटक रहे शव पर पड़ी तो उन्होंने जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कैलिया थानाक्षेत्र के बेड़ा गंाव निवासी जुगराज कुशवाहा (25) गुरुवार की दोपहर घर से खेत जाने के लिए निकला था। शाम को उसका शव खेत पर लगे बबूल के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब शव पेड़ पर लटका देखा। तो उसके घर जानकारी दी।
मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। भाई मेहरबान ने बताया कि वह दो भाई तीन बहनों में सबसे छोटा था। पारिवारिक कलह के चलते तनाव में था। उसकी मौत से मां सावित्री, पत्नी सरिता, बेटा शिवा, सचिन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ससुराल क्यौलारी से आए ससुर ओमशरण ने आरोप लगाया कि खेती के बंटवारे को लेकर घर में झगड़ा होता रहता था। तीन चार दिन पहले भी झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें