फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिलने से ह?कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। दो दिन पहले घर से निकले युवक का शव कुएं में उतराता मिला। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कुएं से निकलवाया। मामला महेशपुरा रोड स्थित ईदगाह के मैदान का है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि 22 वर्षीय शेरखान निवासी आराजी लेन 27 अक्तूबर की सुबह अचानक कहीं निकल गया था। जब काफी समय तक वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हो गई। उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। ईदगाह के मैदान में बने कुएं में शुक्रवार की सुबह शव पड़ा देख हड़कंप मच गया। एसएसआई आनंद कुमार सिंह जांच को पहुंचे तो इलाकाई लोगों ने पुलिस के सामने रोष जताया कि दो दिन से युवक लापता था। कोतवाली पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने बताया है कि उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें