फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई-राठ मार्ग पर लगा 12 घंटे जाम

विज्ञापन
उरई राठ मार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। उरई-राठ मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली की सोमवार की रात 10 बजे बैरिंग टूट गई। इससे ट्रॉली पर लदी सीमेंट की बोरियां सड़कपर बिखर गईं, जिसके चलते मार्ग अवरुद्ध हो गया। देखते-देखते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आलम यह हुआ कि दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना देर रात पुलिस को मिली तो आननफानन में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे पर जाम नहीं खुल सका। जाम मंगलवार की सुबह 10 बजे खुला। उधर, जाम में फंसे चार पहिया, दोपहिया वाहनों को चिल्ली, टिमरों आदि गांवों के रास्तों से जिला हमीरपुर और जालौन के लिए निकाला गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि यात्रियों के लिए उरई-राठ मार्ग काफी उपयोगी है। यह मार्ग जिला हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, बांदा, खजुराहो, हरपालपुर, छतरपुर आदि जगहों को जोड़ता है। इस मार्ग पर एक-दो पुलिया हैं। इनसे गुजरते समय वाहन अक्सर खराब हो जाते हैं। इस कारण घंटों तक जाम लग जाता है।
----------------
फोटो-43-मुहम्मदाबाद के पास अधूरी पड़ी पुलिया। संवाद
अधूरी पुलिया बनी जाम का कारण
मुहम्मदाबाद। मुहम्मदाबाद गांव में स्थित मदार तलैया के पास करीब तीन वर्षों से निर्माणाधीन पुलिया का कार्य पूरा नहीं हो सका है। साथ ही सड़क की भी मरम्मत न होने से बदहाल है। इससे गुजरने पर भारी वाहन असंतुलित होकर पलट जाते हैं। इससे घंटों जाम की स्थिति बन जाती है। यह मार्ग जनपद हमीपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, खजुराहो, छतरपुर आदि जगहों को जोड़ता है। इसलिए इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन भी अधिक होता है।
विज्ञापन

------------
बिस्कुट, चाय, समोसों से भूख मिटाई
जाम में फंसे यात्रियों रामकुमार, राजेश, तिलक सिंह, जमाल ने बताया छोटे-छोटे बच्चों को खाने पीने के लिए बिस्कुट, चाय, समोसों का ही सहारा रहा। उन्होंने बताया कि रात भर जाम रहने से बच्चों के साथ उनकी की तबीयत बिगड़ गई है। जैसे-तैसे दूसरे रास्तों से उरई पहुंचकर नेशनल हाइवे पकडकऱ झांसी-कानपुर पहुंचना है।
----------------
15 से 20 मिनट के सफर में लगते हैं घंटों
मुहम्मदाबाद में लगने वाले जाम से क्षेत्र के कई गांवों में असर पड़ता है। लोग अपने रोजमर्रा के काम निपटाने करीब 10 किलोमीटर दूर उरई जाते हैं और शाम को लौटते हैं। 15 से 20 मिनट के इस सफर में कई घंटे बर्बाद हो जाते हैं। लोगों का कहना है कई वर्षों से अधूरी पड़ी इस पुलिया का निर्माण हो जाए तो जाम की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें