कोंच। कोतवाली पुलिस ने बिना किसी वारंट के ही महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस पर कोर्ट ने पुलिस को फटकारा और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
कोतवाली पुलिस ने 6 अप्रैल को एक गांधीनगर निवासी महिला को बतौर वारंटी गिरफ्तार किया था। डॉक्टरी कराने के बाद महिला को जेेएम कोर्ट में पेश किया गया। जब जेएम ने महिला की पत्रावली तलब की तो महिला के वकील ने बताया कि महिला के खिलाफ एक वाद है जिसमें उसने न्यायालय से जमानत प्राप्त पहले ही कर ली थी। फिलहाल उसके खिलाफ न्यायालय ने कोई वारंट ही जारी नहीं किया था।
इस पर कोर्ट नेे महिला को ससम्मान रिहा कर दिया और पुलिस को फटकार भी लगाई है। इतना ही नहीं कोर्ट नेे पूरे मामले की जांच सीओ को देकर रिपोर्ट देनेे के निर्देेश दिए हैं। महिला के अधिवक्ता हलीम ने बताया कि महिला पर पांच साल पहले मारपीट और धमकाने का एक मामला दर्ज हुआ था। इसमें महिला को जमानत भी मिल चुकी थी।