फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का छापा, 90 किलो बारूद मिली

Tue, 02 Aug 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
बरामद बारुद को देखती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव टीहर में सोमवार की शाम स्वाट टीम व रामपुरा, गोहन आदि थानाें की पुलिस ने छापा मारकर वहां खेताें में टेेंट में अवैध तरीके से पटाखे बना रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से करीब 90 किलो बारूद व बने अधबने पटाखे मिले। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। स्वाट टीम के दरोगा
विज्ञापन


अरुध कुमार तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव टीहर में कुछ लोग खेताें में टेंट लगाकर वहां अवैध रूप से पटाखे बनाते हैं। इस पर उन्हाेंने रामपुरा थानाध्यक्ष राजाभईया, गोहन थानाध्यक्ष हेमंत गौड़ के साथ बताए स्थान पर दबिश दी। इसमें वहां पर अवैध तरीके से दीवाल गोला व अन्य पटाखे बनाए जा रहे थे। पुलिस ने वहां से

पटाखा बना रहे पप्पू, हरीराम, मेवालाल व सतीश निवासी टीहर को गिरफ्तार कर उनसे करीब 90 किलोग्राम बारूद व बने अधबने पटाखे बरामद किए। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ रामपुरा थाने में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने पुलिस टीम को सफलता पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें